Vodafone Network Outage अप्रैल 2025 की सुबह, जब अधिकांश लोग नींद में थे, वोडाफोन आइडिया (Vi) नेटवर्क ने अचानक चुप्पी साध ली। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में हजारों उपयोगकर्ताओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन पर "नो सिग्नल" या पूर्ण नेटवर्क ब्लैकआउट का सामना किया। Downdetector के अनुसार, यह समस्या रात 12:30 बजे शुरू हुई और 1:01 बजे तक चरम पर पहुंच गई, जब लगभग 1,940 शिकायतें दर्ज की गईं।
इस तकनीकी विफलता के कारण 71% उपयोगकर्ताओं ने "नो सिग्नल", 21% ने "पूर्ण ब्लैकआउट" और 9% ने मोबाइल इंटरनेट समस्याओं की रिपोर्ट की।

सेवाएं कब तक पहले जैसी होगी ?
Vi के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे नेटवर्क सेवाएं शुक्रवार की शुरुआती घंटों में NCR में तकनीकी समस्या के कारण थोड़े समय के लिए प्रभावित हुई थीं। समस्या का समाधान कर लिया गया है और सभी सेवाएं अब सामान्य हैं।"
इस घटना ने उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया, जहां कई लोगों ने Vi की सेवाओं पर सवाल उठाए।
हालांकि, Vi ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए समस्या का समाधान किया और उपयोगकर्ताओं से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। यह घटना नेटवर्क की विश्वसनीयता और तकनीकी तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण प्रश्नचिह्न छोड़ गई है।
और अधिक जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-